कौशाम्बी, जनवरी 31 -- सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव से दुर्गा भाभी सेतु होकर करेंटी मार्ग के रास्ते प्रतापगढ़ जाने वाली सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाली का शिकार है। यह मार्ग जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। पानी भरे गड्ढों के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी जनपद के सैकड़ों गांवों के व्यापारी, किसान, छात्र एवं अन्य जरूरतमंद लोग दिन-रात आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गहरे गड्ढे हर समय किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। यह मार्ग केवल आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मंत्री स्तर के लोगों के आवागमन का भी प्रमुख रास्ता है। यह मार्ग शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर एवं प्रतापगढ़ स्थित प्रसिद्ध अवधेश्वर नाथ ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.