कौशाम्बी, जनवरी 7 -- कड़ा ब्लॉक के सौरई बुजुर्ग गांव में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला शहजादपुर और थुलबुला की टीमों के बीच हुआ। थुलबुला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। कुलदीप ने 44 रन, विपिन ने 33 रन, आकाश ने 12 रन तथा शनि ने 10 रन का योगदान दिया। शहजादपुर टीम ने पांच विकेट खोकर 107 रन बनाकर जीत अपने नाम की। शहजादपुर की ओर से राजाहुल ने 38 रन, आदर्श ने 22 रन, अतुल ने 13 रन, सुनील ने छह रन, अंकित ने छह रन और कैफ ने दो रन बनाए। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रजाउल को दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका वीरेंद्र गौतम और श्रीनाथ ने निभाई। कमेंट्री रितेश गौतम ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.