रामपुर, दिसम्बर 27 -- शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर शनिवार को तड़के सुबह में एक डंपर पलट गया। बताते हैं कोहरा की वजह से डंपर चालक को रास्ता नहीं दिखा और सड़क किनारे डंपर पलट गया। हालांकि, हादसे में डंपर चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। दोनों ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक व हेल्पर को घायल अवस्था में उपचार के लिए भर्ती करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...