गंगापार, दिसम्बर 2 -- हरियाणा में आयोजित स्कूल नेशनल जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में मऊआइमा क्षेत्र के अलावलपुर गांव के खिलाड़ी मोहम्मद शहंशाह ने 72.10 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मऊआइमा क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद शहंशाह ने स्कूल नेशनल जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरियाणा में संपन्न हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहंशाह ने 72.10 मीटर का प्रभावशाली थ्रो लगाया, जो उनके अब तक के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उनके इस थ्रो ने उन्हें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलाते हुए स्वर्ण पदक का हकदार बनाया। शहंशाह की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.