बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- बाराबंकी। डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की सुबह शस्त्र पूजन के साथ साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। शस्त्र पूजन के उपरांत पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया। संगठन की दृष्टि से जिले के कई मंडलों एवं बस्तियों में विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुए। लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रचारक रवि कुमार ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह शक्ति पूजा और संगठन का महापर्व है, जिसमें शस्त्र पूजन प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.