प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। शिवशक्ति सेना की ओर से गुरुवार को विजय दशमी पर स्वरूपरानी पार्क में आचार्य मिथलेश कुमार पांडेय और पं.अलख नारायण के नेतृत्व में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन और प्राचीन गणेश मंदिर जानसेनगंज से स्वरूपरानी पार्क तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर संगठन के प्रमुख अजय गुप्ता कहा कि शस्त्र पूजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू जनमानस को जागरूक करना है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सिंह राजपूत, प्रमोद बंसल, श्याम अग्रवाल, अजय जैन, बब्बन सिंह चौहान, अयोध्या सिंह चौहान, संजीव पुरवार, डॉ.प्रेमलता श्रीवास्तव, शोभा पुरवार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.