बस्ती, अक्टूबर 13 -- भानपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर पंचायत भानपुर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन भानपुर उकड़ा तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर से तहसील परिसर तक निकला। पथ संचलन के पहले संघ के जिला प्रचारक सरवेन्द्र, जिला कार्यवाह नीरज तथा खंड संचालक भागवंत गुप्ता ने लोगों को आरएसएस के बारे विस्तार से जानकारी दी। संघ के शताब्दी वर्ष के पूर्ण होने पर शस्त्र पूजन किया गया। पथ संचलन में खंड कार्यवाह अरुण, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रशांत सिंह, नितेश शर्मा, मनोज सिंह, सुबाष सोनी, रमेश गुप्ता, गिरजेश मिश्र, हेमंत मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.