बुलंदशहर, फरवरी 21 -- सुरेश चंद अग्रवाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष शस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कैडेट्स को .22 प्वाइंट टू राइफल एवं 7.62 एसएलआर के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। यह प्रशिक्षण हवलदार परमजीत सिंह एवं सूबेदार उपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कैडेट्स को शस्त्र की संरचना, खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया, सुरक्षा नियमों तथा संचालन की महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी। विद्यालय के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.