कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली में31जुलाई 2017 को दर्ज शस्त्र अधिनियम के मुकदमें में सुनवाई पूरी हाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट -2 ने असनीपुरवा गांव के रहने वाले आरोपित अमित कुमार पुत्र रामप्रकाश को दोषी सिद्ध करते हुए अदालत उठने तक की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर एक हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसको पांच दिन के अतिरिक्त कारावास का भी आदेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...