धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद, प्रतिनिधि झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह के कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में गोलीबारी करने के मामले में आरोपी नवीन कुमार सिंह उर्फ रति सिंह ने मंगलवार को एसीजेएम की अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इससे पूर्व आरोपी को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। नवीन के अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह ने अदालत से अग्रिम जमानत की अर्जी वापस ले ली थी। नवीन की अग्रिम जमानत इससे पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत से खारिज हुई थी। निचली अदालत के आदेश के खिलाफ आरोपी नवीन ने झारखंड उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। जमानत की अर्जी का विरोध रागिनी सिंह की ओर से वरीय अधिवक्ता आरएस मजूमदार और रोहन मजूमदार ने की थी। बताते चलें कि कार्यालय में गोलीबारी की घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.