नई दिल्ली, जुलाई 31 -- यूपी की योगी सरकार ने शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) को यूपी का नया मुख्य सचिव बनाया है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह रिटायर हो गए हैं। उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल सका है। मनोज कुमार का स्थान एसपी गोयल लेंगे। एसपी गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस समय वह प्रदेश के सबसे सीनियर मोस्ट अधिकारी भी हैं। यानी यह कहें कि उन्हें वरिष्ठता के आधार पर इस पद की जिम्मेदारी मिली है। गोयल लोकभवन पहुंच भी चुके हैं। कुछ ही देर में वह कार्यभार संभाल लेंगे। एसपी गोयल इस समय मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव है। करीब आठ साल से यहां पर तैनात हैं। इससे पहले कई प्रमुख पदों पर भी रहे हैं। एसपी गोयल मुख्यमंत्री सचिवालय से निकलकर अब ब्यूरोक्रेसी की सबसे बड़ी कुर्सी पर आ जाएंगे। एसपी गोयल को मुख्य सचिव के पद पर लंबा कार्यकाल मिल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.