मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- कांटी। मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के मुखिया सह भाजपा जिला मंत्री नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर एक बार फिर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि बनाए गए हैं। शुक्रवार को सांसद वीणा देवी ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर विधान पार्षद दिनेश सिंह भी थे। मुखिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास व जनता के कार्यों को सांसद के सहयोग से पूरा कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मनोनयन पर अजय श्रीवास्तव, कौशल दुबे आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...