कोडरमा, दिसम्बर 16 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर शशिभूषण सिंह चंदवारा के नये थाना प्रभारी बनाये गये हैं। सोमवार को उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। जानकारी के अनुसार निवर्तमान थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार का स्थानांतरण तिलैया थाना में किया गया है। निवर्तमान थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने स्वागत किया। पदभार करने के बाद थाना प्रभारी शशिभूषण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। मौके पर एसआई विद्याभूषण राय, एएसआई दिलीप मंडल,एवं पुलिस जवान मौजूद थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...