गोपालगंज, फरवरी 23 -- हथुआ। प्रखंड के कालोपट्टी में आयोजित जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में विधायक रामसेवक सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मछागर लछीराम पंचायत के पूर्व मुखिया शशि भूषण प्रसाद को लगातार दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। विधायक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने की बात कही।मौके पर निर्वाचन अधिकारी दीपू शर्मा,पर्यवेक्षक अमरेश सिंह,डॉ.राज किशोर सिंह, नंदकिशोर सिंह,जयराम सिंह,मुस्तफा अंसारी सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष व क्रियाशील कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...