लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर भाजपा के शशिकांत चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी जगदीश वर्मा ने गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए जीत की घोषणा की। इस पद पर और कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। गुरुवार को जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शशिकांत चतुर्वेदी को चयनित घोषित कर दिया गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पांडे, भाजपा महामंत्री विनोद लोधी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, दामोदर मौर्य, अशोक चौधरी आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...