लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ धौरहरा की नई कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में हुआ। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से शशांक शेखर शुक्ला को लगातार चौथी बार निर्विरोध चुना गया। वहीं मंत्री पद पर हुए चुनाव में योगेश वर्मा विजेता रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तहसील परिसर में शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की गई। अध्यक्ष पद पर शशांक शेखर शुक्ल ने नामांकन कराया। वहीं मंत्री पद पर पूर्व मंत्री अम्बरीष वर्मा व योगेश भार्गव के बीच चुनाव हुआ। कुल 57 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें योगेश भार्गव को 37 मत व अम्बरीष वर्मा को 19 वोट मिले। चुनाव अधिकारी के रूप में मनोज कुमार शुक्ला तहसील अध्यक्ष पलिया व श्याम नंदन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष चुना...