प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। बीते 25 फरवरी की रात फव्वारा चौराहे पर छात्र शशांक सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी शुभम को अब पुलिस दो अप्रैल तक रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है। लगभग तीन सप्ताह बाद शुभम ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। हत्याकांड में अभी भी पांच नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस पूछताछ के आधार पर इन आरोपियों के भी छुपे हुए ठिकानों का पता लगाएगी। सीएमपी कॉलेज के छात्र शशांक सिंह की पुरानी रंजिश में शुभम उपाध्याय उर्फ शुभम मिश्रा उर्फ शुभम बीएनएस अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के मामा अधिवक्ता सचिन यादव की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व में पुलिस सिर्फ एक आरोपी सूरजभान को ही हत्या में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.