गंगापार, फरवरी 21 -- ट्रक से कुचलकर इंटर की छात्रा की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर घंटों जाम लगाने के मामले में बहरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बहरिया थाना के सरायगनी उर्फ जादीपुर निवासी शैलेश कुमार मौर्य की पुत्री 17 वर्षीय वैष्णवी मौर्या उर्फ अनुपम इंटर की छात्रा थी। मंगलवार को वह अपने बुआ के बेटे प्रदीप मौर्य के साथ प्रदीप का परीक्षा केंद्र देखकर बाइक से लौट रही थी। तभी धमौर मोड़ पर ईदगाह के सामने एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वैष्णवी सड़क पर गिर गई और ट्रक उसको कुचलता हुआ भाग निकला। जिससे वैष्णवी की मौके पर ही मौत हो गई और साथ में प्रदीप भी बुरी तरह जख्मी हो गया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को पुलिस ने वैष्णवी का शव परिजनों को सौंपा तो परिजन 36 घंटे बाद भी ट्रक और चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.