जौनपुर, फरवरी 23 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। जिला जेल के बंदी युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद शनिवार की रात को महमदपुर गांव में माहौल गरमा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले आए और वहीं रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए। आरोप लगाया कि युवक की मौत बीमारी से नहीं बल्कि पिटाई से हुई है। करीब 16 घंटे तक चले विरोध के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ और अंतिम संस्कार किया गया। सरपतहां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अजीत कुमार पर गांव की एक युवती ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 19 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अगले दिन जिला कारागार में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शव गांव...