बलरामपुर, मार्च 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसई गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भिडंत के मामले में मृत महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में तथ्य आया है कि महिला की मौत चोट से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों ने घर पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी, तब तक अन्त्येष्टि नहीं होगी। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने देर शाम शव की अन्त्येष्टि करवाया। गांव में चर्चाएं एवं अटकलों का बाजार गर्म हैं। सिसई गांव में जमीन विवाद को लेकर गत 13 मार्च को दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि एक दूसरे में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि सिसई गांव निवासी राम नरेश को उसके विपक्षी हीरलाल उनके बेटे देवी प्रसाद व पात्र नंदलाल बुरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.