जौनपुर, दिसम्बर 7 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर के सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट के पास रविवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पाया गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से सद्भावना पुल विसर्जन घाट के आसपास रहकर भिक्षा मांगकर अपना गुजर-बसर कर रहा था। ठिठुरन भरी ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजारने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई। इस दौरान जैकेट की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें मृतक की पहचान जगदीश सोरी पुत्र मिलाप सोरी निवासी अटल चौक, कन्नेवाडा कराही, जिला बलोद छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.