रायबरेली, फरवरी 18 -- सलोन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पांच दिन से लापता युवक का बीते मंगलवार देर शाम जगतपुर थाना क्षेत्र में पानी भरे गढ्ढे में शव मिलने के बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे ममुनी गांव के रहने वाले 23 वर्षीय मोहित पुत्र गेंदालाल बीते 12 फरवरी को घर से अचानक गायब हो गया था। देर रात घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजन उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। इस पर युवक की मां विद्यावती ने कोतवाली में बेटे के लापता होने की तहरीर देकर गुमशुदी दर्ज कराई थी। पांच दिन बाद बीते मंगलवार देर शाम युवक का जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास पानी भरे गढ्ढे में ...