बक्सर, दिसम्बर 1 -- फालोअप ------ विफलता लेवाड़ गांव के पास 25 नवंबर को एक युवक का मिला था शव मृतक के मामा ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है एफआईआर कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के पास बीते 25 नवंबर की सुबह नारायण जी दूबे (16 वर्ष) की हुई शव बरामदगी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। घटना के लगभग 6 दिन बीते गए, लेकिन स्थानीय पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने की तो दूर की बात, उनकी शिनाख्त भी नहीं कर पायी। इससे पीड़ित परिवार में असंतोष की भावना बढ़ती जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि अनुसंधान के नाम पर पुलिस केवल कागजी कोरम पूरा कर रही है। घटना के 6 दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी न होना, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। शव बरामदगी मामले में मृतक के मामा अमरेश कुमार की लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ...