मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कॉर्पियो से महिला का शव फेंकने के मामले में पानापुर करियात थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया है। उसे सारण जिले के हरिहरनाथ थाने की पुलिस ने बीते 25 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कांतेश मिश्रा ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सामान्य जीवनयापन भत्ता देय होगा। एसएसपी ने निलंबन के आदेश में दारोगा की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि सरिता हत्याकांड में पानापुर करियात के दारोगा संतोष रजक की गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था। उसी गाड़ी से सरिता का शव सारण के हरिहरनाथ थाना के चिड़िया बाजार ले जाकर उसके मायके के दरवाजे पर फेंका गया था। इस मामले में संतोष...