लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- पलिया के गांव बेहननपुरवा निवासी युवक की हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई के बाद शुक्रवार को मृतक का शव घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि पलिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहननपुरवा निवासी आशु उर्फ अहमद जहान पुत्र अफजाल परसों अपनी बहन को लेकर मोहम्मदी गया हुआ था। बताया जाता है कि मोहम्मदी से बहन को छोड़कर वह लखीमपुर किसी ने फोन के बाद वहां पहुंचा था। बताया जाता है कि वहीं पर उससे किसी का विवाद हो गया। सुबह युवक का शव लखीमपुर के फन माल के पीछे पड़ा हुआ लोगों को दिखाई दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मामले की सूचना परिजनों को दी थी। सूचना पर मृतक के परिजन मौके के लिए रवाना हो गए थे। युव...