मोतिहारी, अप्रैल 19 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। कोटवा बनबिरवा में दुर्घटना में हुई मौत के बाद युवक के गांव रतनपुर में शोक की लहर दौड़ गई। शव आते ही चारों ओर चत्किार फैल गई। युवक की शादी पिछले साल गदरिया में हुई थी। मृतक को कोई संतान नहीं था। पत्नी मीरा देवी का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के भाई की मौत भी एक वर्ष पूर्व हो गई। वृद्ध मां अपने सामने ही पति और दो-दो पुत्रों की मौत से अवचेतन अवस्था में चली गई है। सचिन मजदूरी कर घर चलाता था। मुखिया जितेंद्र यादव ने बताया कि उसके मृदुभाषी और विनम्रता के कारण सभी गांव वाले उसके कायल थे। सभी को वह अपने विनम्र स्वभाव के कारण अपना बना लेता था। जिस कारण उसके मौत के अभी शोकाकुल हैं। मृतक के पिता पूर्व में ही चल बसे। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। वहीं मृतक से बड़े तीसरे नंबर वाले भाई की मौत किसी कारण से...