जौनपुर, जनवरी 9 -- डोभी,(जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चंन्दवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह शव दफनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मसीउल्लाह उर्फ मटरू मियां का गुरुवार की रात में निधन हो गया। परिजन शव को दफनाने के लिए घर के सामने गड्ढा खोद रहे थे, तभी पड़ोसी लाल मोहम्मद और उनके पुत्रों ने यह कहकर विरोध किया कि शव को आबादी के बीच नहीं, बल्कि कब्रिस्तान के लिए आरक्षित भूमि में दफनाया जाए। इस पर मृतक के पुत्र शमीम आदि ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके पूर्वज भी यहीं दफनाए गए हैं, इसलिए वे...