सिमडेगा, फरवरी 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शव छिपाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा निवासी कलीम खान एवं मो. नईम मियां उर्फ मानु का शव पुलिस ने 25 जनवरी की देर शाम थाना क्षेत्र के छुरिया पहाड़ी से बरामद किया था। इनके हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद अपने ऑटो से शव छिपाने में मदद करने वाला ऑटो चालक अमर टोप्पो फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से फरार आरोपी अमर को खोज निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेजा। मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.