श्रावस्ती, जून 28 -- श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के के ग्राम महदेइया के मिश्रीपुरवा में शनिवार सुबह घर पहुंचे शव को देकर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी लवकुश मिश्रा (15) कुछ पहले मजदूरी मेहनत करने गए पिता सुनील कुमार के साथ लुधियाना घूमने गया था। गुरुवार को अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हुआ था। जब तक पिता कुछ समझ पाता तब तक उसकी मौत हो गई। शनिवार को लवकुश का शव घर लाया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...