चतरा, सितम्बर 10 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिंघानी निवासी संजू रविदास पिता प्रेम मोची का निधन विगत रविवार को बाढ़ के तेज़ बहाव में बहने से हो गया था। ज्ञात हो कि करमा पर्व के मौके पर पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी और संजू रविदास कुछ दिनों पूर्व अपने पत्नी व बच्चे को लाने अपने ससुराल खधैया गांव गया था। जहां पर संजू रविदास अपने साला चांदो कुमार के साथ गांव के पास ही नदी में दो पहिया वाहन धोने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज़ बाढ़ आई और साला-जीजा बह गए। आस-पास के ग्रामीणों की तत्परता से संजू के साला को तो बचा लिया गया। चांदो कुमार को कुछ ही दूरी पर पाते ही तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी वह ठीक है। लेकिन चांदो के जीजा संजू का शव दो दिनों बाद घटना स्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर पाया गया। स्थानीय प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.