मेरठ, दिसम्बर 7 -- मेरठ। नौचंदी थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा अज्ञात व्यक्ति के शव को लोहियानगर थाना क्षेत्र में फेंकने की अमानवीय घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है। मेरठ व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। शुक्रवार को नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आरोप है कि एल ब्लॉक चौकी प्रभारी जितेंद्र के कहने पर कांस्टेबल राजेश और होमगार्ड रोहताश शव को ई-रिक्शा में ले जाकर लोहियानगर क्षेत्र में एक स्टेशनरी की दुकान के बाहर फेंक गए। सुबह शव बरामद होने पर लोहियानगर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर खुलासा हुआ शव को पुलिस द्वारा फ...