बिजनौर, जनवरी 17 -- वृद्ध की मौत के बाद शव को कॉलोनी में दफनाने के मामले में मृतक के पुत्रों सहित 21 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। गांव तिसोतरा निवासी शफीक अहमद (70 वर्ष) ने नांगल -चंदक मार्ग पर कामराजपुर के समीप एक नवनिर्मित कालोनी में प्लाट खरीद रखा था। शफीक ने अपने परिजनों से उसकी मौत के बाद शव को उसके प्लाट में ही दफनाने की बात कही थी। जिस पर बृहस्पतिवार को शफीक अहमद की मौत के बाद परिजन शव को दफनाने कॉलोनी में पहुंचे तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को दफनाने से रोक दिया था। बाद में परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में ही सुपर्द ए खाक कर दिया था। मामले में पुलिस ने दफनाने में शामिल लोगों को चिन्हित कर मृतक के पुत्र फहीम, मुकीम, वीर सिंह, दिलशाद सहित 21 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.