भदोही, फरवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी बसपरा गांव में शुक्रवार को अबूझ हाल में 28 वर्षीय रोशनी पाठक की मौत हो गई। रात में शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी ससुराल के लोग कर रहे थे। इस बीच, सूचना पर धमकी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर,गांव में मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांव निवासी अजय पाठक ने एक साल पहले ज्ञानपुर के जोरई गांव में रहने वाली रोशनी पाठक से प्रेम विवाह किया था। घर पर विवाहिता के साथ ही पति की दादी रहती थीं। ससुराल वालों का दावा है कि शुक्रवार को दोपहर में रोशनी का दरवाजा बंद था। शाम को पति के आने के बाद उसने जब दरवाजे को तोड़ा तो देखा अंदर रोशनी छत पंखे में रस्सी के सहारे लटक रही थी। मामले की जानकारी किसी को दिए बिना ही शव के अंतिम संस्कार ...