बरेली, फरवरी 13 -- बिशारतगंज क्षेत्र में करीब पांच माह पहले रामगंगा नदी के किनारे मिली महिला के अज्ञात शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए नई पहल करते हुए मृतका की संभावित पहचान से जुड़ी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इनमें एक तस्वीर घटनास्थल से ली गई मृतका की वास्तविक फोटो है, जबकि अन्य तीन तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि इन तस्वीरों का उद्देश्य संभावित चेहरे को उभारकर मृतका की पहचान कराना है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव रामगंगा नदी के किनारे संदिग्ध हालात में मिला था। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं के बाद शव को सुरक्षित रखा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। समय बीतने के साथ पहचान की संभावनाएं भी कम होती जा रही थीं, ऐसे में अब तकनीक का सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.