हापुड़, जनवरी 9 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहड़रा के जंगल में तीन दिन पूर्व मिली अज्ञात महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आस पास के करीब 15 जनपदों के अलावा दो अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर महिला के शव की शिनाख्त के लिए सहयोग करने की अपील की है। बता दें कि बुधवार की सुबह को गांव निवासी अमित के गन्ने के खेत में एक अर्ध नग्न अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। शव की शिनाख्त न हो इसलिए चेहरे को जलाए जाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत करीब 15 जनपदों और दिल्ली तथा हरियाणा राज्यों की पुलिस से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने में सहयोग करने की अपील की गई है। इसके अलावा गांव शेरपुर समेत आस पास के मार्ग पर लगे सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.