बागपत, जनवरी 31 -- खेकड़ा। क्षेत्र के फखरपुर गांव के रेलवे अंडरपास के नजदीक मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की उम्र 40 वर्ष के करीब थी। वह लोअर और जैकेट पहने हुए था। देखने में श्रमिक लग रहा था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने तभी शव को लावारिस में पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मृतक युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यदि शिनाख्त नहीं हुई, तो मृतक के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...