एटा, फरवरी 20 -- तीन दिन पहले अलीगंज रोड पर मिले अधजले शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से ही मौत होने की बात प्रकाश में आई है। आशंका है कि उसे किसी चीज से बेहोश कर जिंदा जला दिया गया हो। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तीन दिन तक पहचान न होने के बाद शुक्रवार को जले हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत जलने से होना बताया जा रहा है। वहीं उसके सीने पर हल्की सी चोट के निशान मिले हैं। गले अथवा अन्य कोई निशान नहीं मिल सका। माना जा रहा है कि उसे बेहोश आदि कर जला दिया गया है। मौत होने के बाद उसे फेंककर चले गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मालूम हो कि कोतवाली देहात के गांव पवांस के पास तीन दिन पहले नहर किनारे युवक का शव पड़ा मिला था। शव को जलाया गया...