समस्तीपुर, मई 11 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभूतिपुर उतर पंचायत के कापन वार्ड 4 निवासी स्व. शिवजी रजक के पुत्र शिवजी रजक (45) का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति थे जो दिव्यांग होते हुए भी किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। उनका अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट तट किया गया। मुखग्नि 14 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार ने दी। इस घटना के बाद पत्नी पूनम देवी, माता सुंदरी देवी और पुत्री खुशी कुमारी(6) का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना शुक्रवार की देर रात्रि उस वक्त घाटी जब वे विस्कुट बेचकर सड़क की किनारे से होकर अपने घर लौट रहे थे। खोकसाहा को ओर से सिंघियाघाट की ओर जा रही एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने विपरीत दिशा में जाकर शिवजी रजक को रौंद दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.