हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे के कजियाना मोहल्ले की तंग गली के तीन खंड के मकान में 12 मई 2017 को पांच शवों के मिलने से सनसनी मच गई थी। इसका खुलासा तब हुआ था जब तेज हवा के झोंके के साथ आसपास के क्षेत्र में तेजी से बदबू महसूस की गई। जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। इस सनसनीखेज वारदात को मृतक कृष्णपाल सिंह के पारिवारिक भतीजे पुष्पेंद्र सिंह निवासी खंडेह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। दरअसल पुष्पेंद्र को शंका था कि कृष्णपाल के घर में सोने-चांदी के गहने और मोटी नकदी है। लिहाजा उसने इस वारदात को अंजाम देने का तानाबाना बुना और आखिरी में कामयाब हो गया। मृतका रानी के पुत्र सौरभ ने तो शुरुआत में इस मामले में एक अन्य परिवार के सदस्य जुगुल किशोर का नाम लेकर मामला भी दर्ज करा दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.