मैनपुरी, जनवरी 28 -- बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में हुए दोहरे हत्याकांड के दौरान शव ले जाते समय पुलिस की महिलाओं से जमकर नोकझोक हुई। इस आशय का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सीओ करहल के साथ महिलाएं नोकझोक कर रही हैं। सीओ उन्हें आगे जाने से रोक रहे हैं, इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, कुछ लोग इसका वीडियो भी बना रहे हैं। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं। सोमवार की रात फूलापुर निवासी महेश शाक्य और उनकी पत्नी अनीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जानकारी पाकर डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय, एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के जाने के बाद पुलिस ने शव उठाने और ले जाने की कार्रवाई शुरू की तो जिस गाड़ी से शव ले जाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.