भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में गुरुवार को वीडियोग्राफी सेल की सुविधा मुहैया करा दी गई है। अब संवेदनशील मामलों में साक्ष्य को एकत्रित करने में पुलिस को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि अभी तक संवेदनशील मामलों में शवदाह गृह में शवों के पोस्टमार्टम कराने के लिए अलग से वीडियोग्राफी कराई जाती थी। इसे लेकर लोग अक्सर सवार भी खड़ा किया करते थे। ऐसे में पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए गुरुवार को उक्त पहल किया गया। शवगृह में नवनिर्मित पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी सेल का उद्घाटन किया गया। निरीक्षक अजय कुमार यादव के नेतृत्व में इस सेल के माध्यम से अब सभी पोस्टमॉर्टम की पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। जिससे संवेदनशील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.