बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। फर्जी एफडी जमाकर योजनाओं पर काम करने वाले संवदकों के मामले का खुलासा होने के बाद से नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है। निगम प्रशासन अब दर्जनों योजनाओं में फर्जी एफडी होने की आशंका पर जांच शुरू कर दी है। इसमें संतघाट में शवदाह गृह से लेकर अन्य योजनाएं भी शामिल हो सकती है। निगम के पदाधिकारी के साथ-साथ बैंक के अधिकारियों की टीम भी जांच में शामिल है। नगर निगम के सूत्रों के अनुसार पीएनबी और एसबीआई की शाखाओं में अधिकांश योजनाओं में फर्जी एफडी जमा करने का मामला होने की संभावना है। मामले की निष्पक्षता से जांच होने पर बड़े खेल का खुलासा होने की उम्मीद है। इसमें यह देखा जा रहा है कि इन कार्यों में भी कहीं फर्जी एफडी का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है। हालांकि अभी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा है। निगम प्रशासन...