मिर्जापुर, जनवरी 7 -- राजगढ़। विकास खंड के सरसो सेमरी ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन शवदाह गृह में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विशेषज्ञ टीम से करवा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था का ठेकेदार शवदाह गृह निर्माण में सोन बालू की जगह भस्सी, घटिया किस्म के ईंट का उपयोग किया जा रहा है। यही नहीं पिलर और बीम निर्माण में काली गिट्टी की बजाय क्षेत्र में मिलने वाली सफेद गिट्टी के टुकड़ों का उपयोग किया जा रहा है। 25 लाख रुपये की लागत वाले शवदाह गृह के निर्माण में निर्धारित मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। गंगा प्रदूषण को रोकने, स्वच्छ गंगा आदि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गांवों में शवदाह गृह निर्माण कराने के उद्देश्य से सरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.