कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के फागूपुर विशुनपुरा गांव के भलुआ नाला के किनारे शवदाह गृह के लिये कुशीनगर विधायक पीएन पाठक व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह बहुगुणा ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। फागूपुर विशुनपुरा व बतरौली गांव के लोगों को विपरीत मौसम में शव का अंतिम संस्कार करने में काफी समस्या झेलनी पड़ती थी। इस समस्या को लेकर फागूपुर विशुनपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आफताब आलम व बतरौली के ग्रामप्रधान ईश्वर शरण यादव अपने क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक से मिलकर भलुआ नाला के किनारे शवदाह गृह बनवाने का आग्रह किया था। इसको गंभीरता से लेते हुए विधायक पीएन पाठक ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर शवदाह गृह का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजवाया। इसके बाद उन्ही की पहल पर ग्राम पंचायत फागूपुर विशुनपुरा में लगभग 24 लाख की लागत से बनने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.