दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर व्याकरण विभाग के सहायक प्राचार्य डॉ. यदुवीर स्वरूप शास्त्री की पुत्री नैवेद्या शास्त्री ने संस्कृत भारती उत्तर प्रदेश न्यास, वाराणसी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय शलाका परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। श्रीजयराम ब्रह्मचर्य आश्रम नई दिल्ली में आयोजित इस कनिष्ठ संवर्ग की शलाका परीक्षा में देश भर के 40 स्कूली बच्चों ने भाग लिया, जिसमें नैवेद्या टॉपर रही। नैवेद्या शहर के एक निजी पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है और स्थानीय स्तर पर उसे पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इस जूनियर स्तर की शलाका परीक्षा में कक्षा सात तक के बच्चे शामिल हुए थे। टॉप करने पर आयोजन समिति ने नैवेद्या को गोल्ड मेडल के साथ 20 हजार रुपये, चांदी की ए...