कोलकाता, जून 5 -- Sharmishtha Panoli Case Updates: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की शिकायत करने वाले वजाहत खान के खिलाफ अब खुद कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असम पुलिस ने खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और घृणा फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पहुंच गई है। आपको बता दें कि वजाहत खान ने शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ यह कहकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वजाहत खान की शिकायत के आधार पर 22 साल की शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब वजाहत खान पर भी सोशल मीडिया पर घृणा फैलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगे हैं। असम पुलिस ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.