लखनऊ, दिसम्बर 5 -- नगर निगम ने गुरुवार को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जोन 1, जोन 6, जोन 8 और जोन 7-में संयुक्त रूप से स्वच्छता व प्रवर्तन अभियान चलाया गया। कई प्रतिष्ठानों और व्यक्तियों पर जुर्माना लगा। जोन 1 में जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक के नेतृत्व में एसएफआई सुनील वर्मा ने अभियान चलाया। इस दौरान पुराने एलडीए ऑफिस बाल्मीकि मार्ग पर स्थित शर्मा चाय पर सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने के आरोप में Rs.15,000 का जुर्माना लगाया गया। इसी क्षेत्र में खस्ता की दुकान लगाने वाले सुनील कुमार पर भी सड़क किनारे गंदगी फैलाने के लिए Rs.2,000 का दंड लगाया गया। जोन 6 में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 10 व्यक्तियों के चालान किए गए। इनसे कुल Rs.5,200 जुर्माना वसूला गया। निग...