काशीपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ और गलत नीयत से स्पर्श करने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पिता उस पर बुरी नीयत रखता है और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। लोक-लाज के भय से वह अब तक चुप रही, लेकिन पिता की हरकतों में सुधार न होने पर आखिरकार हिम्मत जुटाई और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.