गुरुग्राम, फरवरी 21 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एसयूवी कार से उतरकर सड़क पर ही पेशाब करता नजर आ रहा है। ब्लैक कलर की एसयूवी कार और ब्लैक कलर की ही शर्ट पहने इस शख्स को देखने के बाद हर कोई हैरान है। सड़क किनारे तो शराब करते हुए लोगों को अक्सर देखा जाता है मगर इस शख्स ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सड़क को ही पेशाब करने के लिए इस्तेमाल कर लिया। खुलेआम बेखौफ पेशाब करते पाए गए इस शख्स की गाड़ी हरियाण नंबर से रजिस्टर्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला फरीदाबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो को एक्स पर DikshaKandpal8 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर सिविक सेंस यानी नागरिक जिम्मेदारी को लेकर बहस छिड़ गई है। लाइव हिंदुस्तान स्वतंत्र रूप से इस वीडियो के समय और स्थान की पुष्टि नहीं करत...