मेरठ, अप्रैल 7 -- मेरठ। लिसाड़ी गेट में कुछ लोगों ने शर्मनाक घटना की। हादसे में घायल हुए व्यक्ति की बाइक और मोबाइल चोरी कर लिया गया। अस्पताल में होश आने के बाद युवक थाने पहुंचा, जिसके बाद इस चोरी की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस भी हादसे वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है। आनंद निवासी ढिकौली बागपत एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है। आनंद का एक दोस्त समर गार्डन कॉलोनी में रहता है। अपने दोस्त से मिलने के लिए आनंद शुक्रवार को समर गार्डन कॉलोनी आया। इस दौरान समर गार्डन चौराहे पर आनंद की बाइक स्लिप हो गई और वह गिर पड़ा था। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यूपी 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। घायल को एम्बुलेंस में अस्पताल भर्ती कराया गया। शनिवार को घायल को होश आया और इसके बाद रविवार को उसे डिस्चार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.